Xiaomi Mi Band 5 होगा Amazon Alexa सपोर्ट और SpO2 सेंसर के साथ लांच, हो सकता है जून महीने में लांच

0
49
Xiaomi Mi Band 5
Xiaomi Mi Band 4

Xiaomi Mi Band 5 से जुडी लीक्स और नयी जानकारी मार्किट में आनी शुरू हो गयी है जिसका मतलब है की शाओमी का यह बेस्ट स्मार्टबैंड अंडर 3000 रुपए (Best Smartband under Rs. 3,000) Mi Band 4 का अपग्रेड मॉडल जल्द ही लांच होने वाला है। चीन में Band 4 को लांच हुए लगभग एक साल का समय होने वाला है जो आज सामने आई एक नई रिपोर्ट के अनुसार यह बैंड इस साल SpO2 सेंसर और Alexa Support के साथ लांच किया जा सकता है। तो चलिए Mi Band 5 से जुडी सभी जानकारियों पर नजर डालते है:

मी बैंड 5 के आपेक्षित फीचर (Mi Band 5 Features)

Xiaomi Mi Band 5 Price and Feature
Xiaomi Mi Band 4

अगर हम इस बैंड से जुडी सभी जानकरियों को एक जगह रखे तो लगभग काफी फीचर सामने आ गये है। तो सेगमेंट के हिसाब से बात करते है:

1. मी बैंड 5 की खासियत (Advantages of Mi Band 5)

शबे पहले तो यहाँ पर आपको Mi Band 4 (Buy Now) की तुलना में आपको बड़ी डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। जी हाँ इस बार इस लेटेस्ट बैंड 5 में आपको 1.2-इंच की कलर डिस्प्ले दी जाएगी। यह भी खबर है की यहाँ आपको FitBit स्मार्टबैंड जैसे ही डायल भी देखने को मिल सकता है। डिस्प्ले तो यहाँ पर फुल कलर टच डिस्प्ले होगी जीके बड़े आकार के कारण आप आसानी से मैसेज पढ़ सकेंगे।

इसके अलावा यहाँ बड़ी बैटरी भी दी जाएगी क्योकि सूत्रों के अनुसार अब आपको 20% एक्स्ट्रा बैटरी बैकअप मिलेगा। यह भी कहा जा रहा है की इस बार के चार्जर में भी थोडा बदलाव हो सकता है।

नयी रिपोर्ट के हिसाब से बैंड में नार्मल ट्रैकिंग फंक्शन के अलावा इस बार SpO2 सेंसर मिलेगा जो ब्लड में ऑक्सीजन की मात्र को ट्रैक करता है। Mi Band 5 एक कदम और आगे बढ़ते हुए लगता है इस बार आपको अमेज़न अलेक्सा के सपोर्ट के साथ साथ NFC सपोर्ट को भी ग्लोबली पेश कर सकता है। NFC में पेमेंट सपोर्ट गूगल पे (Google Pay) के साथ मिलेगा।

2.  Mi Band 4 से क्या होगा अंतर? (Mi Band 5 vs Mi Band 4)

अगर बात करे Mi Band 4 और Mi Band 5 में अंतर की तो सबसे बड़ा अंतर को बैंड में मिलने वाला Amazon Alexa वौइस अस्सिस्टेंट का सपोर्ट है। इसके अलावा Band 4 (Buy Now) में भी NFC का सपोर्ट दिया गया लेकिन यह सिर्फ चीन तक ही सीमित रखा गया था लेकिन इस बार Band 5 के साथ गूगल पे के साथ इंडियन मार्किट में भी पेश होगा। इसके अलावा यहाँ बड़ी बैटरी भी देखने को मिल सकती है।

3. कीमत और उपलब्धता (Mi Band 5 Price)

इसके साथ आज सामने आई नयी जानकारी के हिसाब से शाओमी के एमडी, इंडिया मनु कुमार जैन जून महीने के अंत तक दिल्ली में आयोजित एक लांच इवेंट के तहत इस स्मार्टबैंड को लांच कर सकते है। बैंड 4 की तुलना में आपको यहाँ पर कीमत में थोडा सी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है क्योकि इस बार शायद से Mi Band 5 दो वरिएन्त में पेश होगा जिसमे NFC सपोर्ट वरिएन्त की कीमत लगभग 2,499 से 3,499 तक के बीच रखी जा सकती है।

ऐसी ही अन्य टेक न्यूज़ और स्मार्टफ़ोन FAQs के लिए बने रहिये हमारे साथ और जल्द ही मिलेंगे नए अपडेट और नयी न्यूज़ के साथ……

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here