Lava ने आज इंडियन मार्किट में अपने पहले 5G स्मार्टफोन Agni 5G को लांच कर दिया है। अगर इसकी स्पेसिफिकेशन देखे तो यह एक बजट सेगमेंट डिवाइस है जिसमे आपको 64MP कैमरा और नौच डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें बड़ी बैटरी और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह दी गयी है।
Lava Agni 5G की कीमत
लावा की 5G डिवाइस Agni 5G इंडिया के मार्किट में 19,999 रुपए की कीमत में लांच की गयी है लेकिन शुरूआती ऑफर के तहत डिवाइस को आप 17,999 की कीमत में प्री बुक कर सकते है। फोन को ब्लू (Fiery Blue) कलर में खरीद सकते है।
Lava Agni 5G के फीचर
अगर डिजाईन की बात करे Agni 5G में पंच होल नौच के साथ डिस्प्ले दी गयी है जबकि पीछे की तरफ आपको क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने 6.78-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले आज के ट्रेंड के हिसाब से पतले बेज़ेल के साथ दी गयी है।
![Lava-Agni-5G-features](https://socialtimepass.com/wp-content/uploads/2021/11/Lava-Agni-5G-features.jpg)
प्रोसेसर के बारे में बात करे तो यहाँ ओक्टा-कोर मीडियाटेक Dimensity 810 चिपसेट का इस्तेमाल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ किया गया है। फोटोग्राफी के लिए पीछे 64MP का प्राइमरी सेंसर के साथ 5MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, और 2MP के मैक्रो और डेप्थ सेंसरो दिए गये है। सामने नौच के तहत 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
अन्य फीचरों में, 5000mAh बैटरी, ड्यूल सिम सपोर्ट, FM रेडियो, लाइट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेसर के साथ सॉफ्टवेयर के तौर पर एंड्राइड 11 सॉफ्टवेयर दिया गया है।
Lava Agni 5G की स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर | मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर | |
---|---|---|
बॉडी | 168.8×76.8×9.1 mm | |
डिस्प्ले | 6.78-इंच FHD+, पंच होल डिस्प्ले | |
कैमरा | रियर | 64MP + 5MP + 2MP + 2MP |
फ्रंट | 16MP | |
बैटरी | 5,000mAh | |
स्टोरेज / स्टोरेज | 8GB रैम; 128GBइंटरनल स्टोरेज | |
सिम | ड्यूल सिम | |
सेंसर | प्रोक्सिमिटी सेंसर | |
FM रेडियो | हाँ | |
कलर | ब्लू |